फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लगघाटी के गोरुडुग में बेसिक स्कीइंग कोर्स शुरू

विज्ञापन
कुल्लू  के लगघाटी के गोरुडुग में 14 दिवसीय बेसिक स्कीइंग कोर्स शुरू।
विज्ञापन
कुल्लू। लगघाटी के प्रसिद्ध स्थल गोरुडुग (समालंग) में 14 दिवसीय बेसिक स्कीइंग कोर्स का शुभारंभ हो गया। अटल बिहारी वाजपेयी पर्वतारोहण संस्थान और कुल्लू वैली एडवेंचर्स स्पोर्ट्स एक्टिविटीज एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 24 फरवरी को शुरू हुए शिविर का शुभारंभ एसोसिएशन के अध्यक्ष कैप्टन ताराचंद ठाकुर ने किया। उन्होंने कहा कि तीसरी बार गोरुडुग में बेसिक स्कीइंग कोर्स आयोजित किया जा रहा है। इस बार लगघाटी के 20 युवक-युवतियां प्रशिक्षण ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि गत वर्ष 50 युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया था। इनमें से 10 से 15 प्रशिक्षुओं ने स्वरोजगार भी शुरू कर दिया है। संस्थान के प्रशिक्षक पवन ठाकुर प्रशिक्षण दे रहे हैं। सोलंगनाला की तर्ज पर गोरुडुग को स्कीइंग स्लोप के रूप में चिह्नित किया गया है, जिससे भविष्य में यह क्षेत्र शीतकालीन खेलों का केंद्र बन सकता है। कार्यक्रम के आयोजन में सहयोग के लिए विधायक सुंदर ठाकुर और डीएफओ कुल्लू एंजेल चौहान का आभार जताया गया। शिविर का समापन उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें