फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुदृढ़ हो कॉलेजाें में शिक्षा का मूलभूत ढांचा : एबीवीपी

Thu, 13 Feb 2025 10:57 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू कालेज में मागों को लेकर धरने पर बैठे एबीवीपी के कार्यकर्ता।-संगठन
विज्ञापन
कुल्लू कॉलेज में कार्यकर्ताओं ने शुरू की सांकेतिक भूख हड़ताल
विज्ञापन

सरकार से शिक्षकों और गैर-शिक्षकों की भर्ती की उठाई मांग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय कुल्लू में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने छात्र समस्याओं को लेकर सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू कर दी है। कार्यकर्ताओं की यह हड़ताल 24 घंटे जारी रहेगी।
इससे पहले प्रदेश कार्यकारिणी की योजना के अनुसार कुल्लू इकाई के कार्यकर्ता प्राचार्य के माध्यम से छात्र हित के मुद्दों को लेकर सरकार को ज्ञापन भेज चुके हैं। हस्ताक्षर अभियान चलाकर विद्यार्थियों का सहयोग भी ले चुके हैं। कॉलेज में वीरवार को परिषद के कार्यकर्ताओं ने सांकेतिक भूख हड़ताल शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थी परिषद की कुल्लू इकाई के अध्यक्ष अभिनव कश्यप ने कहा कि सरकार और विवि प्रबंधन गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और आधारभूत ढांचा तैयार करे। संगठन छात्र संघ चुनाव बहाल करने, शैक्षणिक और गैर शैक्षणिक भर्तियां शीघ्र करवाने, विवि के साथ राजनीति बंद करने, नई शिक्षा नीति-2020 को धरातल पर उतारने की मांग कर रहा है। अतिथि शिक्षक भर्ती का फैसला वापस लेेने, कृषि विवि पालमपुर और एचपीयू में स्थायी कुलपति की नियुक्ति की जाए। शिक्षण संस्थानों की तालाबंदी न करने, प्रदेश विवि में शोधार्थी की छात्रवृत्ति देने, प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और कॉलेजों के मूलभूत ढांचे को सुदृढ़ करने की मांग की जा रही है। प्रदेश में बिगड़ी सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के अलावा बढ़ते नशे पर रोक लगाने के लिए भी सरकार कड़े कदम उठाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें