फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बंजार की तीन कोठी दौरे पर रवाना हुए बशावली नारायण

Wed, 22 Oct 2025 09:34 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
पहली बार देवता लोमेश ऋषि लगीशरी से होगा देव मिलन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। रघुपुर घाटी की मुहान पंचायत के देवता बशावली नारायण बंजार की तीन कोठी के दौरे पर रवाना हुए। तीन दिवसीय दौरे के दौरान देवता नारायण कशिणी गांव में एक रखी मन्नत कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां देवता लोमेश ऋषि लगीशरी के साथ भव्य देव मिलन होगा।
बुधवार सुबह देवता बलावली नारायण अपने देवालय से पूरे लाव लश्कर के साथ रवाना हुए हैं। ढोल नगाड़ों, करनाला व नरसिंगों की स्वरलहरियों के साथ दौरे पर निकले देवता संग सैकड़ो लोग भाग ले रहे हैं। देव भोज (जाच) के दौरान देवता दो दिनों तक कशिणी गांव में रुकेेंगे और क्षेत्रवासियों को सुख-शांति का आशीर्वाद देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नारायण देवता का तीन कोठी सराज का इतिहास में पहली बार दौरा है। 24 अक्तूबर को देवता लोमेश ऋषि लगीशरी के मेहमान उनके देवालय डियों जाएंगे। देवता के कारदार बाल चंद और खेम चंद ठाकुर ने कहा कि देवता बशावली नारायण पहली बार बंजार के तीन कोठी सराज के कशिणी गांव के दौरे पर गए हैं। उन्होंने कहा कि देवता को जाच के लिए सुमित्रा देवी निवासी कणिशी के निमंत्रण पर गए हैं। देवता के साथ पकरेड, खड़ोरण, बशावल, खैऊग, चजुट, मुहान, रूहा, निचली करकी, डीडी, शुश, घटाधार और ठाणाधार के देवलू भाग ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देवता का लोमेश ऋषि लगीशरी के साथ भी देव मिलन होगा। दौरे को लेकर देवलुओं में उत्साह और उन्हें देव व स्थानीय लोक संस्कृति को जानने का अवसर मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें