प्राधानाचार्य से मिलते युवा उत्सव में जीतकर आए बंजार कॉलेज के विद्यार्थी। स्त्रोत कॉलेज।
एकल लोक गीत, गजल और समूह गान में दी शानदार प्रस्तुति
संवाद न्यूज एजेंसी
बंजार (कुल्लू)। सरदार पटेल विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित अंतर महाविद्यालय युवा उत्सव (ग्रुप-2) में बंजार कॉलेज के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है।
22 से 24 दिसंबर तक राजकीय महाविद्यालय करसोग में हुए कार्यक्रम में बंजार कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए चार पुरस्कार प्राप्त किए हैं।
प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्रा मधु ने वेस्टर्न सोलो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। अनु कुमारी ने एकल लोक गीत में द्वितीय स्थान और गजल में तृतीय स्थान हासिल किया। समूह गान (वेस्टर्न) में महाविद्यालय की टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस उपलब्धि पर प्राचार्य आरके सिंह ने संगीत विभाग के प्रोफेसर अंशुल शर्मा को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की मेहनत, लग्न एवं संगीत विभाग के कुशल मार्गदर्शन का परिणाम है। विजेता विद्यार्थियों ने निरंतर अभ्यास और समर्पण के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। संवाद