कुल्लू। राजकीय महाविद्यालय बंजार में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के नवनिर्वाचित केंद्रीय छात्र संघ (एससीए) के पदाधिकारियों के लिए शनिवार को शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य आरके सिंह मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इसमें नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को उनके पद एवं दायित्वों के निर्वहन के लिए शपथ दिलाई गई। समारोह में बीकॉम तृतीय वर्ष के छात्र डूर सिंह को अध्यक्ष, बीएससी अंतिम वर्ष की रिया मेहता को उपाध्यक्ष तथा वंशिका ठाकुर को महासचिव चुना गया है। विभिन्न कक्षाओं के प्रतिनिधियों एवं अन्य निर्वाचित सदस्यों ने भी शपथ ली।
महाविद्यालय की विभिन्न परिषदों एवं क्लबों से जुड़े विद्यार्थियों को भी उनके दायित्वों के प्रति शपथ दिलाई गई। इनमें खेल परिषद, एनसीसी, एनएसएस, रोवर एवं रेंजर तथा रेड रिबन क्लब के विद्यार्थी शामिल रहे। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने महाविद्यालय के विकास, विद्यार्थियों के हितों तथा शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों को मजबूत बनाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प लिया। प्राचार्य आरके सिंह ने कहा कि केंद्रीय छात्र संघ विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, अनुशासन, जिम्मेदारी और सहभागिता की भावना विकसित करने का महत्वपूर्ण माध्यम है। संवाद