फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: ढालपुर के मालरोड से वाहनों की आवाजाही पर रोक

Thu, 24 Apr 2025 10:10 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
15 मई तक अस्पताल सड़क से दौड़ेंगे छोड़े-बड़े वाहन
विज्ञापन

20 दिनों तक अस्पताल सड़क पर रहेगा दो-तरफा ट्रैफिक
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पीपल जातर में यातायात संबंधी किसी तरह की परेशानी न आए, इसके लिए पुलिस ने ट्रैफिक रूट में बदलाव किया है।
पुलिस ने यह बदलाव मेले से ठीक तीन दिन पहले किया। अब जिले की मुख्य सड़क (एमडीआर-मालरोड) पर ढालपुर चौक से कॉलेज गेट तक किसी भी प्रकार के वाहन नहीं चलेंगे। इस 300 मीटर सड़क पर सभी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया है। ऐसे में सभी छोटे-बड़े वाहनों की आवाजाही अस्पताल सड़क पर होगी। इससे पहले यह सड़क वन-वे थी, लेकिन मेले को देखते हुए इसे दो तरफा आवाजाही के लिए खोल दिया गया है।
विज्ञापन

कुल्लू में 28 से 30 अप्रैल तक पीपल जातर का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए प्लाॅट आवंटन की प्रक्रिया चल रही। व्यापारियों ने मालरोड के साथ प्रदर्शनी और मेला मैदान में दुकानों को सजाना आरंभ कर दिया है। अब ढालपुर चौक से लेकर कॉलेज गेट तक मुख्य सड़क पर सभी प्रकार के वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। अस्पताल सड़क पर छोटे-बड़े और सर्कुलर सड़क पर महज छोटे वाहनों की आवाजाही होगी। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक कुल्लू डॉ. कार्तिकेयन गोकुल चंद्रन ने कहा कि 25 अप्रैल से ढालपुर चौक से कॉलेज चौक तक मुख्य सड़क पर वाहनों की आवाजाही पूर्ण रूप से बंद कर दी गई है। वाहनों को ढालपुर चौक से अस्पताल सड़क होकर भेजा जाएगा। मेले में बेहतर यातायात व्यवस्था बनाकर रखी जाएगी। इसके लिए पुलिस जवानों को जिम्मा सौंपा गया है।
विज्ञापन

-संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें