कुल्लू में ईद के मौके पर जामा मस्जिद में पहुंचे मुस्लिम समुदाय के लोग।-संवाद
कुल्लू। जिले में ईद उल अजहा (बकरीद) पर्व धूमधाम से मनाया गया। बकरीद पर्व को लेकर जिले में मुस्लिम समुदाय के लोगों में खासा उत्साह देखा गया। जिला मुख्यालय के अखाड़ा बाजार स्थित जामा मस्जिद में वीरवार को सैकड़ों की संख्या में लोगों ने नमाज अदा की और गले मिलकर बधाई दी गई। मस्जिद के इमाम सैयद नवाब हाशमी ने कहा कि बकरीद पर कुल्लू जिले के जगतसुख, जिया, थरास, आनी और बजौरा आदि मस्जिदों में नमाज अदा की गई। मुस्लिम समुदाय के लोगों को हिंदू धर्म के लोगों ने भी ईद की बधाई दी।
हाशमी ने कहा कि देश में अमन का माहौल बना रहे, इसकाे लेकर दुआ की गई। इस दौरान शादाब खान, असलम खान, अकरम, रिजवान, फिरास्त खान, आकिल खान व अब्दुल करीम मौजूद रहे।संवाद