फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: बबीता प्रार्थी अध्यक्ष और विशाल बने महासचिव

विज्ञापन
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। हिमाचल प्रदेश सर्व टीजीटी कैडर महासंघ खंड मनाली की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इससे पहले राजकीय उच्च विद्यालय बड़ाग्रां बिहाल में वीरवार को बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष गायत्री ठाकुर ने की। बैठक में राज्य कार्यकारिणी की ओर से प्रेक्षक के रूप में कमलेश विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, शिक्षकों के अधिकारों की रक्षा करने तथा लंबे समय से लंबित मांगों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

इसके बाद नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। नई कार्यकारिणी में बबीता प्रार्थी को अध्यक्ष, विशाल कुमार को महासचिव और पन्ना लाल को मुख्य संरक्षक बनाया गया है। अनिता सल्वानी को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, जबकि चंद्र किरण और रामेश्वरी ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। संदेश कुमार और सुनील कुमार को सहसचिव, अमरजीत को कोषाध्यक्ष तथा कुमारी रक्षा को प्रेस सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा सेना कुमार और श्वेता अवस्थी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें