फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केरल की तर्ज पर विकसित होगा आयुर्वेद : कर्ण

विज्ञापन
विज्ञापन
आयुर्वेद और सहकारिता मंत्री कर्ण सिंह ने कहा है कि केरल की तर्ज पर हिमाचल में भी आयुर्वेद को पर्यटन से जोड़कर इस प्राचीन चिकित्सा पद्धति का विस्तार किया जाएगा। प्रदेश की आबोहवा और जड़ी-बूटियों के भंडार के कारण यहां आयुर्वेद के विस्तार की अपार संभावनाएं हैं। इस दिशा में गंभीर प्रयास किए जाएंगे। मंत्री पद संभालने के बाद पहली बार कुल्लू पहुंचे कर्ण सिंह ने जिले के प्रवेशद्वार बजौरा में आयोजित एक अभिनंदन समारोह में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि हिमाचल को सहकारिता आंदोलन का जन्मदाता भी कहा जाता है और कुल्लू जिला ने भी इस क्षेत्र में सराहनीय कार्य किया है। सहकारिता के माध्यम से स्वरोजगार को बढ़ावा दिया जाएगा।
विज्ञापन



इस अवसर पर कांग्रेस के जिला परिषद सदस्य बुद्धि सिंह और बंजार ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जय बिहारी लाल ने कर्ण सिंह का स्वागत करते हुए कहा कि मंत्रिमंडल में महत्वपूर्ण विभाग सौंपकर मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह ने कुल्लू जिला को उचित प्रतिनिधित्व प्रदान किया है। इससे जिले के विकास को बल मिलेगा।

इससे पहले बजौरा पहुंचने पर आयुर्वेद और सहकारिता मंत्री का भव्य स्वागत किया गया। भुंतर, शमशी और अन्य स्थानों पर भी कांग्रेस नेताओं तथा आम लोगों ने उनका भव्य स्वागत किया। पूर्व मंत्री सत्य प्रकाश ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस महासचिव सुंदर सिंह ठाकुर, कांग्रेस के अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने भी जगह-जगह कर्ण सिंह का स्वागत किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस मंडी संसदीय क्षेत्र के अध्यक्ष आदित्य विक्रम सिंह, बीडीसी सदस्य केवली देवी, सुभाष शर्मा, पीडब्ल्यूडी के एसई ललित भूषण, एसडीएम रोहित राठौर, डीएसपी संजय शर्मा, विभिन्न पंचायतों के पदाधिकारी और अन्य गणमान्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें