कुल्लू। फास्ट फूड खाने से परहेज करें। शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, विटामिन और दूसरे आवश्यक पोषक तत्वों का होना जरूरी है। यह बात क्षेत्रीय अस्पताल की स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रीमा घई ने कुल्लू महाविद्यालय के वाणिज्य संकाय में अमर उजाला फाउंडेशन के तहत 100 मिलियन स्माइल्स अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं से कही।
उन्होंने कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। उन्होंने छात्राओं को अलग-अलग विषयों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि महिलाएं आजकल खून में हीमोग्लोबिन की कमी से जूझ रही हैं। सामान्य महिला में 12 से 14 ग्राम हीमोग्लोबिन जरूरी है। गर्भवती महिलाओं में छह ग्राम से कम हीमोग्लोबिन होने पर जच्चा-बच्चा को जान का खतरा बना रहता है। उन्होंने कहा महिलाओं को साल में तीन महीने तक कैल्शियम की दवा खानी चाहिए। उन्होंने कहा आगे बढ़ने के जिस तरह शिक्षित होना जरूरी है, उसी तरह स्वस्थ रहना भी जरूरी है। चिकित्सा अधिकारी ने कहा महावारी के समय स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। इस अवसर पर डॉ. दिनेश, डॉ. कुलदीप ठाकुर, डॉ. रत्नेश त्रिपाठी, प्रो. हीरा सिंह ठाकुर व प्रो. डेवचन छोमों उपस्थित रहे।
शरीर में खून की कमी का क्या कारण है : भूमिका
शरीर में खून की कमी का कारण खानपान में कमी आना है। इसकी तुंरत जांच करवानी चाहिए। रोजाना पानी ज्यादा मात्रा में पीना चाहिए।
शरीर को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें : रंजना
महावारी के समय खासकर स्वच्छता का विशेष ध्यान रखना चाहिए। भोजन में दाल, सोयाबीन और प्रोटीन से युक्त खाद्य पदार्थों को शामिल करना चाहिए।
सराहनीय पहल, होते रहने चाहिए कार्यक्रम
अमर उजाला की अपराजिता मुहिम सराहनीय है। ऐसे में कार्यक्रम बार-बार आयोजित होने चाहिए। इससे छात्राएं भी जागरूक होंगी।
दृश्या, छात्रा
पुरुषों से कम नहीं नारी शक्ति
नारी शक्ति पुरुषों से कम नहीं है। जरूरत बस अपने अंदर विश्वास पैदा करने की है। आज महिलाएं ऑटो से लेकर हवाई जहाज तक उड़ा रही हैं।
मान्या अरोड़ा, छात्रा
पुरुषों को जागरूक करने की जरूरत
महावारी को लेकर पुरुषों को भी जागरूक करने की जरूरत है। उनके लिए भी इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। ताकि उनमें जागरूकता आए।
वैष्णवी, छात्रा
अपराजिता बनकर करूंगी जागरूक
अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में स्वास्थ्य को लेकर उपयोगी जानकारी मिली है। इस कार्यक्रम के माध्यम से दूसरी महिलाओं को जागरूक करूंगी।
मिताली लामा, छात्रा
खून की कमी के कारण
- खानपान में कमी
- प्रदूषित पानी पीने से पेट में कीड़े हो जाना
- समय पर खून की जांच न होना
- पीलिया और मलेरिया हो जाना
उपाय
- हरी सब्जियां, दाल, पनीर का सेवन करें
- अंडा, मछली, मीट खाएं
- नियमित खून की जांच करवानी चाहिए
कुल्लू महाविद्यालय में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम में छात्राओं को जानकारी देती डाक्टर रीम- फोटो : Kullu
कुल्लू महाविद्यालय में अमर उजाला के अपराजिता कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम में भाग लेती छात्राए?- फोटो : Kullu