फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मनाली के ऑटो चालकों ने खोए बैग और आईफोन लौटाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। ऑटो यूनियन मनाली के चालकों ने पर्यटकों के खोए हुए बैग और आईफोन लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की। राजस्थान के पर्यटक रोविंद जैन का बैग ऑटो चालक भोला राम के वाहन में छूट गया था। बैग में पर्स, कपड़े और अन्य जरूरी सामान था। बिहार के आकाश दीप शुक्ला का आईफोन भी एक ऑटो में रह गया था।
विज्ञापन

परेशान पर्यटक अपना सामान तलाशते हुए यूनियन के कार्यालय पहुंचे। यूनियन अध्यक्ष मोती राम ने उनका स्वागत किया और सामान मिलने का भरोसा दिया। मोती राम ने व्हाट्सएप ग्रुप पर सूचना दी। इसके बाद भोला राम बैग और गुड्डू आईफोन लेकर कार्यालय पहुंचे। अपना सामान पाकर पर्यटक रोविंद जैन और आकाश दीप शुक्ला खुश हुए। उन्होंने चालकों और मनाली ऑटो यूनियन की ईमानदारी की प्रशंसा की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें