फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: औट-सैंज हाईवे बंद, आनी में फंसी तीन बसें

Tue, 21 Mar 2023 11:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
लाहौल के सिस्सू नर्सरी के पास पहुंचे सैलानी। संवाद।
विज्ञापन
कुल्लू। जलोड़ी दर्रा में हुई बर्फबारी से औट-बंजार-सैंज हाईवे-305 यातायात के लिए बंद हो गया है। दर्रा में करीब 15 सेंटीमीटर तक बर्फबारी हुई है। इससे निगम की दो बसें और एक निजी बस फंस गई है। हाईवे के बंद होने से बाह्य सराज का संपर्क जिला मुख्यालय से कट गया है। मार्च में हो रही बर्फबारी ने बागवानों को चिंता में डाल दिया है।
विज्ञापन

लोगों की दुश्वारियां भी बढ़ने लगी हैं। मंगलवार को बंजार के सोझा से फोर बाई फोर वाहन जलोड़ी दर्रा पहुंचे लेकिन सोमवार देर शाम से लेकर रात तक हुई बर्फबारी से हाईवे-305 सोझा से लेकर खनाग तक करीब 10 किलोमीटर बर्फ की चपेट में आ गया है। जलोड़ी दर्रा सहित रघुपुरगढ़, सरयोलसर, लांबालांबरी और शुश की वादियां भी सफेद हो गई हैं। मंगलवार को कुल्लू से बागीपुल-बागासराहन रूट पर गई एचआरटीसी की बस सोझा तक जा सकी। आनी में फंसी बस खनाग तक आई।
यहां से सवारियों को करीब आठ से दस किलोमीटर का सफर पैदल ही करना पड़ा है। एनएच अथॉरिटी ने हाईवे-305 से दोनों तरफ से बर्फ हटाने का काम आरंभ कर दिया है। एक सप्ताह से जिले में बदले मौसम के तेवर से आम लोगों के साथ बागवानों की चिंता बढ़ा दी है। हालांकि सेब और कृषि के लिए बारिश को फायदेमंद माना जा रहा है।
विज्ञापन

एचआरटीसी कुल्लू के अड्डा प्रभारी मनोज कुमार ने कहा कि कुल्लू से बस सोझा तक ही जा सकी। जलोड़ी दर्रा के बंद होने से निगम की दो बसें आनी में फंसी हैं। एनएच-305 के अधिशासी अभियंता केएल सुमन ने कहा कि बर्फ हटाने का काम शुरू कर दिया है। मौसम ने साथ दिया तो दो दिन में फिर से बस सेवाएं आरंभ कर दी जाएंगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें