फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सियाल में खोखे में लगी आग, पांच बच्चों को बचाया, तीन सिलिंडर फटे

Tue, 21 Mar 2023 11:12 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। पर्यटन नगरी मनाली के समीपवर्ती सियाल गांव में मंगलवार दोपहर एक खोखे में आग लग गई। आग की घटना के दौरान खोखे में पांच बच्चे मौजूद थे लेकिन, स्थानीय लोगों ने उन्हें सकुशल बाहर निकाल लिया।
विज्ञापन

सभी बच्चे बाल-बाल बच गए। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। एक के बाद एक सिलिंडर फटने से हुए धमाके की गूंज मनाली शहर तक पहुंच गई, जिससे लोग सहम उठे।
जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर अचानक रोहित शर्मा के खोखे में आग लग गई। खोखे में नेपाली मूल के दो परिवार रहते हैं। जब आग लगी तो खोखे में नेपालियों के पांच बच्चे भीतर थे।
विज्ञापन

आग लगते ही स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्चों को बाहर निकाला। बच्चों के बाहर निकालते ही खोखे में रखे तीन गैस सिलिंडर एक-एक कर फट गए। सिलिंडरों के फटने की आवाज इतनी भयंकर थी कि इसकी गूंज मनाली शहर और आसपास के गांवों तक पहुंच गई। घटना में करीब एक लाख का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
अग्निशमन केंद्र मनाली के प्रभारी प्रेम ने बताया कि सियाल गांव के पास बने खोखे में 1:45 बजे आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही दमकल वाहन सहित उनकी टीम मौके पर पहुंची। आग को बुझाया गया। आग से रोहित शर्मा निवासी सियाल का खोखा जलकर राख हो गया है।
इस खोखे में लालू पुत्र मनवीर और नरेश पुत्र मोवन निवासी चामुंडा नगर जिला देहलिन नेपाल के दो परिवार रहते थे। आग से कोई जानी नुक्सान नहीं हुआ। नेपाली परिवारों का अंदर रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। साथ लगते ओम प्रकाश गोयलु के बगीचे में भी पांच पेड़ आग की चपेट में आए हैं।
आग लगने से एक लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। एसडीएम मनाली रमन शर्मा ने बताया कि आग से हुए नुकसान का जायजा लिया जा रहा है। प्रभावित परिवार को फौरी राहत दी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें