फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: व्यावसायिक परिसर की तीस दुकानों के लिए नीलामी आज

Thu, 06 Nov 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
दूसरी बार पूरी की जाएगी व्यापारिक परिसर की दुकानों की नीलामी प्रक्रिया
विज्ञापन

पहले नीलामी में भाग लेकर व्यापारियों ने पीछे खींच लिए थे हाथ
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय दशहरा व्यावसायिक परिसर की तीस दुकानों के लिए शुक्रवार को नीलामी प्रक्रिया करवाई जाएगी। ये दुकानें हालांकि पहले नीलाम हो चुकी थीं लेकिन व्यापारियों ने इन दुकानों को खोलने से हाथ पीछे खींच लिए थे।
विज्ञापन

ऐसे में इन दुकानों को फिर से नीलाम करने के लिए प्रशासन और नगर परिषद ने टेंडर प्रक्रिया शुरू की है। शुक्रवार को सुबह से इसकी प्रक्रिया व्यावसायिक परिसर में शुरू कर दी जाएगी। हालांकि इस परिसर में 37 दुकानें हैं। इनके लिए जुलाई के अंतिम दिनों में टेंडर प्रक्रिया पूरी की गई थी। शहर के कई कारोबारियों ने दिलचस्पी लेकर दुकानों की काफी ऊंची बोली लगाई थी लेकिन जब करार करने और दुकानें खोलने की बात आई तो अधिकतर कारोबारियों ने हाथ खींच लिए। ऐसे में सिर्फ 7 दुकानें लेने वाले व्यापारियों ने ही करार किया है। लिहाजा, 30 दुकानों के लिए फिर से यह प्रक्रिया करवानी पड़ रही है। अब देखना यह है कि शुक्रवार को कितने कारोबारी इसमें भाग लेते हैं और कितने में दुकानों की बोली लगती है। उधर, नगर परिषद के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने बताया कि दुकानों की नीलामी प्रक्रिया की तैयारी पूरी है और सुबह नियमानुसार यह क्रम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें