फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: लोअर ढालपुर में दुकानों से चोरी का प्रयास

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। लोअर ढालपुर में कपड़े और एक अन्य दुकान से चोरी करने का प्रयास किया गया। सरवरी खड्ड के किनारे बनी दुकानों में चोरों ने खड्ड की तरफ से दुकानों में घुसने का प्रयास किया।
विज्ञापन

लोहे के दरवाजे को निकाल कर चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की। चोरों ने दुकान के पिछले हिस्से से भीतर घुसकर कपड़े आदि चोरी करने की कोशिश की। एक बाल कटिंग की दुकान में लगे तीन गल्ले भी तोड़ दिए हैं। बताया जा रहा है कि उसमें नाममात्र पैसे ही थे। घटना से क्षेत्र के लोगों में रोष है और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। घटना में सामान चोरी न होने के कारण लोगों ने इसकी शिकायत पुलिस में नहीं दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें