कुल्लू। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर में शनिवार को वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। महाविद्यालय के प्राचार्च डॉ. मनदीप शर्मा ने सालाना गतिविधियाें की रिपोर्ट पेश की।
समारोह में बतौर मुख्यातिथि मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शिरकत की। उन्होंने सालभर की विभिन्न गतिविधियों में अव्वल रहे मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया। इस दौरान कॉलेज के विद्यार्थियों ने रंगारंग कार्यक्रम भी पेश किए।
संगीत विभाग के प्रो. भूपेंद्र ने सितार वादन, विद्यार्थियों ने अठारह करडू पौहरी देशा रे पर समूह गान पेश किया। दीपिका, प्रीति ने नृत्य कर समां बांधा। आंचल, अखिल, आशीष ने गीत पेश किए।
समारोह का समापन कुल्लवी नाटी से हुआ। विद्यार्थियों ने नाटी डालकर खूब वाहवाही लूटी। विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने शैक्षणिक, खेलकूद, सांस्कृतिक एवं अन्य गतिविधियों एनसीसी, एनएसएस, रोवर रेंजर, ईको क्लब के प्रतिभागयिों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
.................
इन मेधावियों को मिला सम्मान
शैक्षणिक सत्र में विपाशा, अजय, निखिल, रिया, सुष्मिता, अर्पणा, संजना, मीनाक्षी, नैकिता, कृष्ण, अभिषेक, आशिमा, अभिनाश, नवीन, अक्षिता, दुर्गा, रीतिका, प्रियंका, एनएसएस में पल्लवी, संदीप, अहल्या, रूम सिंह, रंजीत, अश्वनी, गीता, सिमरन, अनिशा, घनश्याम, रोहित, संदीप, रोवर रेंजर में दीपू, मुकेश, ओमकार, कर्ण, कमलेश, प्रियंका, अनामिका, भारती, भुवनेश्वरी, तमन्ना को सम्मानित किया। रेड रिबन क्लब में कनिका, सुमंत, ईको क्लब में सुमंत, पूजा, सीएससीए में प्रियंका, अहल्या, निखिल, नमर्ता, रक्तदानियों में सुमित, सुमंत, सौरव, घनश्याम को पुरस्कार मिला है। इसके अलावा खेल गतिविधियों में मेधावी रहे विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।
......
हरिपुर कॉलेज में संगीत, इतिहास में होगी स्नातकोत्तर : भुवनेश्वर
ऊझी घाटी के विद्यार्थियों को संगीत और इतिहास विषय में स्नातकोत्तर की डिग्री लेने के लिए घर से दूर न जाना पड़े, इसके लिए जवाहर लाल नेहरू महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) में जल्द इन दोनों विषयों की कक्षाएं शुरू करने का प्रयास रहेगा। यह बात मनाली के विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने कही। विद्यार्थियों को बेहतर सुविधाएं देने के लिए खेल मैदान की दशा को विधायक निधि से सुधारा जाएगा। संवाद