अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल में हो रही बर्फबारी के बीच मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
मनाली। अटल टनल, रोहतांग और धुंधी में फिर बर्फबारी शुरू हो गई है। बुधवार दोपहर बाद मनाली में जहां बारिश का दौर शुरू हुआ, वहीं अटल टनल समेत ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर शुरू हो गया।
पुलिस ने अटल टनल की ओर वाहनों की आवाजाही पर रोक लगा दी है। सुबह नेहरूकुंड में ही सभी वाहन रोके गए। दोपहर बाद फोर बाई फोर वाहनों को सोलंगनाला तक भेजा गया। शाम चार बजे से पहले कुछ वाहन अटल टनल की ओर भी भेजे गए थे।
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि अटल टनल में भारी बर्फबारी हो रही है। इस वजह से फिलहाल अटल टनल की ओर वाहनों की आवाजारी रोकी गई है। सिर्फ आपात स्थिति में ही फोर बाई फोर वाहनों को लाहौल की ओर भेजा जा रहा है। संवाद