फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: त्रिलोकनाथ में महादेव से हुआ राजा घेपन समेत चार देवताओं का मिलन

विज्ञापन
लाहौल घाटी के परिक्रमा के दौरान राजा घेपन पहुंचे त्रिलोक नाथ मदिंर में देव प्रकिया को निभाते हु
विज्ञापन
केलांग (लाहौल-स्पीति)। आराध्य देव राजा घेपन, देवी बोटी, माता हिडिंबा और देवता अठारह नाग का शनिवार को त्रिलोकनाथ धाम में महादेव से भव्य मिलन हुआ। इस अद्भुत एवं अलौकिक देव मिलन के सैकड़ों श्रद्धालु साक्षी बने। दो साल बाद श्रद्धालुओं को एक साथ महादेव, माता हिडिंबा, राजा घेपन, देवी बोटी और अठारह नाग देवता के दर्शन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ।
विज्ञापन

इस ऐतिहासिक देव मिलन को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। देव परंपराओं और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार देवताओं के इस महामिलन के दौरान पूरा त्रिलोकनाथ धाम भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। दूर-दूर से पहुंचे श्रद्धालुओं ने देवताओं के दर्शन कर सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। राजा घेपन तीन रात तक त्रिलोकनाथ धाम में प्रवास करेंगे। इसके बाद 22 नवंबर को राजा घेपन के उदयपुर स्थित माता मृकुला मंदिर पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें