कुल्लू में सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए प्रथम रिहर्सल सह प्रशिक्षण शिविर में भाग लेते रि
विशेषकर फार्म-20 से फार्म-30 को भरना सीखा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पंचायतीराज संस्थाओं के सामान्य निर्वाचन को स्वतंत्र, निष्पक्ष और सुचारु रूप से संपन्न करवाने के लिए जिला प्रशासन कुल्लू ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिला मुख्यालय में शनिवार को सहायक रिटर्निंग अधिकारियों के लिए प्रथम रिहर्सल का आयोजन हुआ। इसमें रिटर्निंग एवं उपमंडलाधिकारी कुल्लू निशांत ठाकुर विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि यह कार्य बहुत ही जिम्मेदारी भरा है, जिसके लिए सभी तत्परता से आगे आएं।
उन्होंने कहा कि अभी दो प्रशिक्षण सत्र फिर से आयोजित किए जाएंगे । छह जून के प्रशिक्षण शिविर में सभी को चुनाव सामग्री भी आवंटित कर दी जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान सहायक रिटर्निंग अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण प्रपत्रों, विशेषकर फार्म-20 से लेकर फार्म-30 तक को सही तरीके से भरने की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों को नामांकन पत्र प्राप्त करने, उनकी छंटनी और नाम वापसी की प्रक्रिया के तकनीकी पहलुओं से अवगत कावाया, ताकि इस कार्य में किसी भी प्रकार की त्रुटि न रहे।