फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अशोक और रोहित बनाए वार्ड समिति के अध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। व्यापार मंडल कुल्लू की शनिवार को जिला परिषद भवन में बैठक हुई। व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष जगदीश बंगा की अध्यक्षता में हुई बैठक में 8, 9, 10 और 11 वार्ड की समितियों के बनाने पर चर्चा के बाद गठन किया गया। बैठक में 8 और 9 वार्ड की समिति का अध्यक्ष अशोक वालिया को बनाया गया।
विज्ञापन

विश्वजीत को उपाध्यक्ष, राजेश राणा को महासचिव, संजय शर्मा को सचिव तथा महेश बाधवा कोषाध्यक्ष नियुक्त किया है। वार्ड नंबर 10 और 11 की जिम्मेदारी रोहित चोपड़ा को दी गई। नितिन कपूर को उपाध्यक्ष, हरीश शर्मा को महासचिव, राज कुमार को सचिव तथा अशोक अरोड़ा को कोषाध्यक्ष चुना है।
इस मौके पर व्यापार मंडल कुल्लू के संरक्षक दिनेश सेन ने बैठक में उपस्थित व्यापारियों को व्यापार मंडल के कार्य तथा उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। कहा कि व्यापार मंडल की सदस्यता पूर्ण होने के बाद व्यापार मंडल के पंजीकरण की प्रक्रिया आरंभ की जाएगी। बैठक में उपाध्यक्ष इंद्र चावला, महासचिव सुबोध सूद आवैर सचिव वरुण शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें