फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: गणित ओलंपियाड में एशीत रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मनाली। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नथान में आयोजित उपमंडल स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 में डीएवी मनाली के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। गणित ओलंपियाड, विज्ञान प्रश्नोत्तरी और विज्ञान गतिविधि प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने विभिन्न स्थान हासिल किए।
विज्ञापन

गणित ओलंपियाड के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में कक्षा 12वीं के एशीत और वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 10वीं के समर ने प्रथम स्थान हासिल किया। विज्ञान प्रश्नोत्तरी के कनिष्ठ वर्ग में कक्षा आठवीं के अमेया और कक्षा सातवीं के अशांक शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
विज्ञान गतिविधि के वरिष्ठ वर्ग में कक्षा 11वीं के लक्ष्य ने प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं, विज्ञान प्रश्नोत्तरी के वरिष्ठ माध्यमिक वर्ग में कक्षा 12वीं के अखिल और कक्षा 11वीं के श्रेयांश कोहली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी वर्ग की विज्ञान गतिविधि में कक्षा 12वीं के अभिनव ने तृतीय स्थान हासिल किया। उपमंडल स्तर पर चयनित डीएवी मनाली के विद्यार्थी अब अक्तूबर में आयोजित होने वाली जिला स्तरीय बाल विज्ञान कांग्रेस में भाग लेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें