फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: आशा कार्यकर्ताओं ने सीखी शिशुओं के पोषण और टीकाकरण तकनीक

विज्ञापन
ढालपुर में आयोजित इंडक्शन मॉड्यूल प्रशिक्षण कार्यशाला में उप​स्थित नव नियुक्त आशा कार्यकर्ताएं
विज्ञापन
कुल्लू। आशा कार्यकर्ता प्रारंभिक चिकित्सक हैं। मरीजों की देखभाल और बीमारी के लक्षणों की पहचान आशा कार्यकर्ता ही प्राथमिक स्तर पर करती हैं। यह बात मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर ने कही। जिला ग्रामीण विकास अभिकरण कार्यालय में आशा कार्यकर्ताओं के लिए इंडक्शन मॉड्यूल प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया। इसमें जिलेभर की नवनियुक्त आशा कार्यकर्ताओं को नवजात शिशुओं के पोषण और टीकाकरण संबंधी हर एक तकनीक और विधि समझाई गई।
विज्ञापन

इस आठ दिवसीय इंडक्शन मॉड्यूल प्रशिक्षण कार्यशाला का शनिवार को समापन हुआ। इसमें मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत ठाकुर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने आशा कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जनशिक्षा एवं संप्रेषण अधिकारी निर्मला महंत ने कहा कि आठ दिनों तक आशा कार्यकर्ताओं को व्यवहार, कार्यकुशलता, संचारी तथा गैर-संचारी रोगों के बारे में जानकारी दी गई।
इसके अलावा उन्हें मातृत्व, शिशु स्वास्थ्य, गर्भवती महिलाओं, प्रसूता महिलाओं, नवजात शिशुओं के पोषण तथा कुपोषण, टीकाकरण, परिवार नियोजन के तरीकों, घरों के दौरों के बारे में बताया गया। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी डॉ. उषा ठाकुर, आशा समन्वयक जीवन कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

000
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें