मनाली-लेह मार्ग पर शिकुंला दर्रा पर बर्फ के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
कुल्लू। मौसम खुलने के बाद शिंकुला पास और रोहतांग दर्रा पर्यटकों से गुलजार होने लगे हैं। मौसम साफ होते ही बड़ी संख्या में सैलानी इन पर्यटन स्थलों का रुख कर रहे हैं। बर्फ से ढके पहाड़ों और प्राकृतिक नजारों को निहारने के साथ पर्यटक बर्फबारी वाले क्षेत्रों में घूमने का आनंद ले रहे हैं।
हालांकि, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में तापमान गिरने से ठंड बढ़ गई है। सुबह और शाम के समय ठंड का असर अधिक महसूस हो रहा है। ऐसे में पर्यटकों को गर्म कपड़े पहनकर इन स्थलों पर पहुंचना पड़ रहा है। इसके बावजूद बर्फ देखने और पहाड़ों की खूबसूरती निहारने का उत्साह सैलानियों में बना हुआ है। संवाद