फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: हेपेटाइटिस-ए का खतरा बढ़ा तो घर-घर पहुंची जांच

Mon, 03 Nov 2025 10:33 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वास्थ्य विभाग ने खुद संभाला मोर्चा, पेयजल स्रोतों के साथ घरों से भी भरे पानी के सैंपल
विज्ञापन

शहर के कई इलाकों में घर-घर पहुंची टीमें, जलशक्ति विभाग भी कर रहा है पानी की जांच
क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की विभिन्न ओपीडी में मिल रहे हैं हेपेटाइटिस-ए से ग्रस्त मरीज

राजीव नैय्यर
कुल्लू। शहर में बीमारी की दस्तक इतनी गहरी हुई कि जांच अब लोगों के घरों तक पहुंच गई है। हेपेटाइटिस-ए के बढ़ते मामलों के बीच स्वास्थ्य विभाग ने खुद पेयजल के सैंपल लेने शुरू कर दिए हैं।
रामशिला, ढालपुर और गांधीनगर जैसे इलाकों में टीमों ने जल स्रोतों के साथ घरों में पहुंचकर नलों से भी सैंपल लिए हैं। पता लगाया जा रहा है कि पेयजल की सप्लाई शहर में खराब है या घरों की छतों में रखी पानी की टंकियों की सफाई न होने से तेजी से हेपेटाइटिस-ए के मामले बढ़े हैं।
विज्ञापन

कुल्लू शहर में हेपेटाइटिस-ए के मामले बढ़ने पर स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। विभाग एहतियात के तौर पर पेयजल के सैंपल भर रहा है। हालांकि, विभाग ने जलशक्ति विभाग को पेयजल की जांच करने को कहा था लेकिन स्थिति की गंभीरता को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने भी विभिन्न क्षेत्रों से पेयजल सैंपल भरे हैं। इनकी जांच करवाई जा रही है। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू की शिशु रोग और मेडिसिन के साथ पुरुष और महिला सामान्य ओपीडी में हेपेटाइटिस-ए से ग्रस्त मरीज मिल रहे हैं।
उधर, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ताराचंद ने कहा कि क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में हेपेटाइटिस-ए बीमारी के मरीज मिल रहे हैं। अधिकतर मरीज शहरों से हैं। ऐसे में शहर के विभिन्न क्षेत्रों से स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने स्वयं पेयजल स्रोतों और घरों के नलों से सैंपल भरे हैं।

जलशक्ति विभाग भी कर रहा जांच
स्वास्थ्य विभाग ने हेपेटाइटिस-ए के मामले पाए जाने के बाद जलशक्ति विभाग से पेयजल की जांच करने को कहा था। इसके बाद जलशक्ति विभाग ने भी शहर के 11 वार्डों में 40 से अधिक सैंपल अब तक भरे हैं। यह सैंपल जांच में स्वास्थ्य मानकों के अनुसार खरा पाए गए हैं। हालांकि, पेयजल की जांच निरंतर जारी है।
विज्ञापन


क्या है मामला
क्षेत्रीय अस्पताल में पिछले एक माह में 160 से अधिक मरीज हेपेटाइटिस-ए बीमारी से ग्रस्त पाए गए हैं। हालांकि, अधिक लक्षणों वाले मरीजों को ही उपचार के लिए भर्ती किया गया और जिनमें लक्षण कम थे उन्हें चिकित्सकीय परामर्श के साथ तीमारदारों की देखरेख में घर भेजा गया है। हालांकि, स्वास्थ्य विभाग इन मरीजों की मॉनीटरिंग भी निरंतर कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें