फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: रथयात्रा निकली तो थम गए वाहनों के पहिये

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान कुल्लू की सड़कों पर वाहनों के पहिए थम गए। खासकर रथयात्रा के दौरान करीब पौने घंटे तक ढालपुर से लेकर मौहल, शमशी से लेकर भुंतर तक वाहनों के पहिए थम गए। रथयात्रा शाम करीब 5:14 बजे शुरू हुई जबकि इससे पहले 5 बजे ढालपुर से होकर वाहनों की आवाजाही रोक दी गई थी।
विज्ञापन

रथयात्रा संपन्न होने के बाद सड़क पर वाहन चलने शुरू हुए लेकिन रफ्तार काफी धीमी रही। करीब पौने घंटे तक लोगों को वाहनों के भीतर परेशानी का सामना करना पड़ा। खासकर जिला मुख्यालय कुल्लू में भुंतर की तरफ और अखाड़ा बाजार-रामशिला दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
ऐसे में लोगों को कुल्लू से भुंतर तक आने जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। लोगों को कुल्लू और भुंतर के बीच दस किलोमीटर में सामान्य दिनों में आधे घंटे के भीतर होने वाले सफर को डेढ़ घंटे से भी अधिक का समय लगा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें