फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: मौसम खुलते ही रोहतांग में उमड़े पर्यटक

Thu, 23 Oct 2025 09:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
रोहतांग दर्रा पर पहुंचे पर्यटक बर्फ मेंं मस्ती करते हुए।-संवाद
विज्ञापन
बर्फबारी के कारण बंद रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल
विज्ञापन

रोहतांग में बर्फ देखने पहुंचे हजारों पर्यटक
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। मौसम खुलते ही वीरवार को रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बहाल हो गया। बर्फ देखने और बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए काफी संख्या में पर्यटक रोहतांग पहुंचे। पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की।
वीरवार के लिए लगभग 500 पर्यटक वाहनों के ऑनलाइन परमिट जारी किए गए थे।
ताजा बर्फबारी के कारण बुधवार को रोहतांग दर्रा पर्यटकों के लिए बंद रहा। पर्यटकों को संता बंता मोड़ तक ही जाने की अनुमति दी गई। वीरवार को मौसम खुलते ही पर्यटकों ने रोहतांग का रुख किया और अन्य दिनों की अपेक्षा वीरवार को पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा दर्ज किया गया। आने वाले दिनों में पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होने की संभावना जताई जा रही है। डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने बताया कि वीरवार को मौसम साफ रहा। लिहाजा पर्यटकों को रोहतांग तक भेजा गया। काफी संख्या में पर्यटक रोहतांग पहुंचे। रोहतांग के लिए ऑनलाइन परमिट हासिल कर लगभग 500 वाहन रोहतांग भेजे गए थे। इनमें 232 पेट्रोल के वाहन थे जबकि अन्य डीजल वाहन।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनाली में बढ़ रही पर्यटकों की आमद
मनाली। पर्यटन नगरी में धीरे धीरे पर्यटकों की आमद बढ़ रही है। बुधवार को लगभग 500 पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे जबकि अब तक 300 से 400 वाहन ही मनाली आ रहे थे। मनाली आने वाली वोल्वो बसों की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है। पर्यटन कारोबारी मोहन सिंह, रोशन लाल, देवेंद्र ने कहा कि अक्टूबर में बुकिंग कुछ कम है लेकिन नवंबर महीना अच्छा चलने वाला है। नवंबर में अच्छी संख्या में पर्यटक मनाली का रुख करेंगे। बुकिंग में इजाफा होने लगा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें