फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: सुबह मौसम साफ होते ही खेतों में पहुंचे किसान, शुरू की गेहूं की कटाई

Wed, 14 May 2025 04:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिले में रबी फसल गेहूं और जौ खेतों में तैयार हो गई है, लेकिन लगातार रुक-रुक कर हो रही बारिश किसानों को खेतों में पहुंचने नहीं दे रही थी, लेकिन मंगलवार सुबह मौसम साफ होते ही किसान खेताें में पहुंचे। किसानों ने गेहूं और जौ की कटाई आरंभ कर दी है।
विज्ञापन

जिले में डेढ़ सप्ताह से बारिश का क्रम जारी रहा, इस कारण किसान गेहूं और जौ की कटाई नहीं पा रहे थे। इससे फसल के खराब होने की चिंता भी सता रही थी।
किसान सूरत राम, आलम चंद, वेदराम, वेदप्रकाश, गोपाल, हरिचंद ने कहा कि मौसम खराब हाेने के कारण गेहूं और जौ फसल की कटाई प्रभावित हुई, जबकि दोनों फसलें खेतों में पक गई हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन से मौसम खराब था। मंगलवार को मौसम खुलते ही किसानों ने खेतों का रुख किया और दोनों फसलों की कटाई का कार्य आरंभ कर दिया है। कहा कि मौसम खराब होने से फसलों को नुकसान होने का खतरा बना हुआ है। इससे किसानों को आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में वे तैयार फसलों को समेटने में जुटे हैं, ताकि नुकसान की संभावना को कम किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें