फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: नग्गर में सजीं देश के कलाकारों की कलाकृतियां

Fri, 23 May 2025 10:39 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
नगगर/हरिपुर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रौरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में भारत के प्रतिष्ठित आठ कलाकारों की समकालीन कला प्रदर्शनी लगाई गई है। इसका उदघाटन डॉॅ. वेद प्रकाश भारद्वाज और रशियन क्यूरेअर लारिसा सुरगिना ने किया।
विज्ञापन

भारतीय क्यूरेटर सुरेश कुमार नड्डा विशेष तौर पर उपस्थित रहे। प्रदर्शनी में दिल्ली के डॉ. वेद प्रकाश भारद्वाज ने मिश्रित माध्यमों में जीवन की गूढ़ परतों को भावनात्मक रूप में प्रस्तुत किया है। दिल्ली के कलाकार पंकज तिवारी ने हाफ लाइफ विषय पर अपने अनुभव साझा कर दर्शकों को खोज में जोड़ा है। दिल्ली के बापादित्या राय चैधरी ने रंग, रूप और बनावट से जीवंत चित्र बनाए हैं।
पालमपुर की कलाकार पूजा राज ने जीवन संघर्ष और आत्मा की यात्रा को मानव शरीर के माध्यम से दर्शाया है। बठिंडा के चित्रकार सुरेश हंस ने प्रकृति के रंगों और छाायाओं को चित्रित किया है। दिल्ली की चित्रकार सीमा तोमर ने समाज की महिलाओं के विभिन्न पहलुओं को अपनी कला के माध्यम से दिखाया है। लखनऊ की चित्रकार सुप्रियो नंदी ने प्रकृति की विविधता और गतिविधियों को भावनात्मक रूप में दर्शाया है। जयपुर के विनय शर्मा ने जीवन और मानवीय भावनाओं को जीवन अध्ययन के माध्यम से प्रस्तुत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें