फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: तीन बजे से तैयार थे कलाकार, 40 मिनट देर से शुरू हुई परेड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। ढालपुर में पहली बार हुई कल्चरल परेड तय समय से करीब 40 मिनट देरी हुई। सभी तैयारियां पूरी होने के बाद भी परेड शाम 5:00 बजे के बजाय 5:40 बजे शुरू हुई। वहीं, परेड के लिए विदेश के 14 सांस्कृतिक दल करीब शाम तीन बजे से तैयार खड़े थे। इसको लेकर आम लोगों में कई तरह चर्चा का दौर शुरू हो गया। मुख्यातिथि के देरी से पहुंचने से माल रोड में उमड़ी हजारों लोग की भीड़ में कई बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग लोग घंटों से खड़े होने पर थक गए और बाद में उन्हें मालरोड किनारे बैठना पड़ा। लोगों का कहना है कि 14 देशों के कलाकार दशहरा में आए है तो कार्यक्रम तय समय पर होना चाहिए। विदेशी कलाकारों के घंटों खड़े रहने से दूसरे देशों में क्या संदेश जाएगा। परेड देखने आए मान सिंह और टिकम राम ने कहा कि इस तरह से दूसरे देशों में छवि खराब होती है। उन्होंने कहा कि पहले दिन रथयात्रा करीब एक घंटा देरी से हुई और अब परेड लगभग 40 मिनट देरी से शुरू हुई। जिसे परेड को देखने आए हजारों लोग भी परेशान है। कार्यक्रम के मुख्यातिथि उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री रहे।
विज्ञापन



परेड में आम लोगों से धक्कामुक्की
कुल्लू। मालरोड में परेड के दौरान आम लोगों के साथ खूब धक्का-मुक्की हुई। इस दौरान पुलिस के जवान आम लोगों के साथ बहस करते देखे गए। कुछ लोग जमीन पर भी गिर गए। इससे नाराज होकर कई लोग परेड देखे बिना ही वापस लौटने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें