फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एलिम्को की रिपोर्ट पर दिए जाएंगे कृत्रिम अंग, उपकरण

Sat, 22 Nov 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 12 से 17 नवंबर तक लगे छह विशेष स्वास्थ्य शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। एलिम्को की ओर से पात्र दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग और उपकरण मुहैया करवाए जाएंगे। इसके लिए समग्र शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग और एलिम्को की संयुक्त टीम ने 12 से 17 नवंबर तक बच्चों के स्वास्थ्य की विशेष जांच की है।
स्वास्थ्य जांच के आधार पर तैयार रिपोर्ट के अनुसार पात्र दिव्यांग बच्चों का पंजीकरण कृत्रिम अंगों और उपकरणों के लिए होगा। उन्हें यह कृत्रिम अंग और उपकरण निशुल्क दिए जाएंगे। हालांकि टीम ने जिले के सात शिक्षा खंडों में 130 से अधिक दिव्यांग बच्चों का स्वास्थ्य जांचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौर रहे कि जिले के पात्र दिव्यांग बच्चों को कृत्रिम अंग और उपकरण उपलब्ध हों, इसके लिए एलिम्को की टीम ने छह शिक्षा खंडों में स्वास्थ्य शिविर लगातार सर्वेक्षण किया है। शिविर में उन्हीं दिव्यांग बच्चों का निरीक्षण और स्वास्थ्य जांच हुई है जिन बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिव्यांगता प्रमाणपत्र जारी किए गए हैं। उधर, समन्वयक कुलदीप शर्मा ने कहा कि समग्र शिक्षा, स्वास्थ्य विभाग और एलिम्को की संयुक्त टीम ने छह शिक्षा खंडों में स्वास्थ्य शिविर लगाकर दिव्यांग बच्चों की जांच की है। जांच रिपोर्ट का इंतजार है और रिपोर्ट के आधार पर ही बच्चों को सहायक कृत्रिम अंग व उपकरण मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें