फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: फिर कोर्ट में पेश होंगे गिरफ्तार खाद्य सुरक्षा अधिकारी

Sun, 09 Feb 2025 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। रिश्वत लेते गिरफ्तार खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त और खाद्य सुरक्षा अधिकारी सहित तीनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा। अभी तीनों रिमांड पर चल रहे हैं। रिमांड अवधि सोमवार को पूरी होने वाली है। ऐसे में उन्हें फिर से न्यायालय में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

दूसरी तरफ, विजिलेंस की टीमों ने उपरोक्त अधिकारियों की संपत्ति की जांच जारी रखी है। इसमें उनकी संपत्ति की सूची तैयार की जा रही है। गिरफ्तार अधिकारियों की कुल्लू, मनाली और ऊना में सेवा में रहते हुए जुटाई गई संपत्ति की जांच की जा रही है। कुल्लू में मामला चर्चा का विषय बना हुआ है। मामले को लेकर गली-चौराहों पर कई तरह की चर्चाएं हो रही है। सोशल मीडिया पर भी लोग इसको लेकर कई तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें