कुल्लू। जिला मुख्यालय के साथ लगते गांव न्योली में ससुर की ओर से बहू के साथ छेड़छाड़ व उत्पीड़न मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि उसके बाद मुचलके पर पुलिस ने उसे रिहा कर दिया है। करीब दस दिन पहले पीड़िता ने महिला थाना कुल्लू में शिकायत दर्ज करवाकर न्याय की गुहार लगाई थी।
पीड़िता ने पुलिस को बताया था कि जुलाई 2017 में उसकी शादी होने के बाद से उसके ससुर का व्यवहार संदेहास्पद रहा है। कहा कि एक दिन उसके ससुर ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने कहा कि आरोपी को पकड़कर उससे पूछताछ की गई। शिकायतकर्ता की ओर से अदालत में दिए गए बयान के आधार पर मुकदमे में धाराएं लगाकर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। जमानती अपराध होने पर उसे मुचलका पर रिहा भी किया गया है। शिकायतकर्ता को मुकदमे की सभी जानकारी दी गई, वह पुलिस की कार्रवाई से संतुष्ट है। मामले में आगामी तफ्तीश जारी है।