फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में बिना पासपोर्ट रहने वाला नाइजीरियन गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। देश की राजधानी दिल्ली में बिना पासपोर्ट और वीजा के रहने वाले नाइजीरियन नागरिक को कुल्लू पुलिस ने दबोचा है। आरोपी दिल्ली में चिट्टे का मुख्य सप्लायर था। घाटी के युवाओं को नशा बेचता था। कुल्लू पुलिस की एक स्पेशल टीम ने दिल्ली में आरोपी के ठिकाने पर दबिश देकर उसे गिरफ्तार किया। पिछले दो महीनों के अंदर 10 विदेशी नागरिकों को ड्रग्स सप्लाई के आरोप में गिरफ्तार किया जा चुका है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला पांच फरवरी का है। जब आरोपी नेश राम से 10.5 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया था। आरोपी ने पुलिस रिमांड के दौरान पूछताछ में बताया कि उसने यह चिट्टा दिल्ली में एक नाइजीरियन से खरीदा था। इसके बाद कुल्लू पुलिस की एक स्पेशल टीम, जिसमें एएसआई श्याम लाल, हेड कांस्टेबल विजय, शेखर, तरून, मनोज, प्रेम, कांस्टेबल संदीप, गोपाल थे। टीम ने दिल्ली में आरोपी के ठिकाने पर दबिश दी। इसके बाद आरोपी नाइजीरियन हेनरी ओनुचुव उर्फ मार्क (26), पुत्र मेक्सवैल, निवासी इमो स्टेट नाइजीरिया को गिरफ्तार किया। आरोपी को एनडीपीएस की धारा 29 में दिल्ली से गिरफ्तार कर कुल्लू लाया गया है। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की। कहा कि आरोपी चिट्टे का मुुख्य सप्लायर था। पांच फरवरी को चिट्टे के साथ पकड़े गए युवक से पूछताछ के दौरान आरोपी के बारे में खुलासा हुआ। नाइजीरियन के पास कोई भी पासपोर्ट या वीजा नहीं है। वह भारत में गैर कानूनी तरीके से रह रहा है। इसके खिलाफ फॉरेनर एक्ट की धारा 14 के अंतर्गत भी कार्रवाई की गई है। आरोपी से कड़ी पूछताछ चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें