फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंगलों में चरस की खेती करने वाला धरा

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। पुलिस ने ब्यासर के जंगलों में चरस की खेती करने वाले एक शख्स को दबोचा है। आरोपी ने चरस निकालने के लिए बाकायदा नेपाली मजदूर दिहाड़ी पर रखे हुए थे। चरस खरीदने वाले की गिरफ्तारी के बाद आरोपी अंडरग्राउंड हो गया था। पुलिस आरोपी के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी कर कड़ी नजर रख रही थी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

आरोपी की गिरफ्तारी के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 26 अक्तूबर 2019 को नाकाबंदी के दौरान बजौरा में एचआरटीसी बस से आरोपी टहल सिंह (30), निवासी मौहल को 1 किलो 200 ग्राम चरस के साथ पकड़ा था। वित्तीय जांच के दौरान एनडीपीएस अधिनियम के तहत उसकी लगभग 18 लाख की संपत्ति को भी फ्रीज किया गया। मामले की जांच करने पर पुलिस ने गिरधर (34) पुत्र नाथूराम को भी संलिप्त पाया। इसके बाद उसे भी गिरफ्तार किया गया। उसने ग्राहक के बीच मध्यस्थ के रूप में काम किया। टहल सिंह ने आरोपी रमेश चंद से यह चरस खरीदी थी। उसने चार नेपाली मजदूरों की मदद से ब्यासर गांव के जंगल क्षेत्र में चरस की खेती तैयारी की थी। चरस निकालने के बाद उसने यह चरस टहल सिंह को दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी रमेश चंद (38) पुत्र शिव चंद, निवासी ब्यासर, तहसील और जिला कुल्लू के खिलाफ गैर जमानती वारंट भी जारी करवाया। लेकिन आरोपी पुलिस की पकड़ में नहीं आया। पुलिस टीम आरोपी पर लगातार निगरानी रखे हुए थी। आरोपी की सूचना मिलते ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया। मामले की पुष्टि पुलिस अधीक्षक गौरव सिंह ने की। कहा कि पुलिस ने चरस की खेती करने वाले एक आरोपी को पकड़ा है। उन्होंने कहा कि मामले में अब तक चरस उगाने वाले, चरस, चरस की डील करने वाले बिचोलिया, चरस का एडवांस पेमेंट लेने वाला और चरस खरीदने वाले सभी को पकड़ा है। कुल्लू पुलिस लक्ष्य लेकर चली है। इसके तहत चरस तैयार करने वाले से लेकर आखिरी पड़ाव तक के सभी आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें