सिविल पेंशनर एसोसिएशन की भुंतर खंड की बैठक में हुई चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
भुुतर (कुल्लू)। सिविल पेंशनर एवं सोशल वेलफेयर एसोसिएशन की भुंतर खंड की बैठक मंगलवार को भुंतर में हुई। इसकी अध्यक्षता खंड प्रधान योगराज शर्मा ने की। इसमें प्रदेश के वरिष्ठ उपप्रधान एवं जिला कुल्लू के प्रधान सेस राम ठाकुर विशेष रूप से मौजूद रहे।
बैठक में पेंशनर अमर सिंह ने एरियर और चिकित्सा भत्ता के प्रावधान की जानकारी दी। जिला प्रधान सेस राम ठाकुर ने सभी पेंशनरों को एकजुट रहने और सरकार से 2016 और 2021 के बीच जो भी पेंशनर हैं, उनके एरियर का भुगतान करने की मांग की। टार्जन शर्मा ने जीवन प्रमाण पत्र के सत्यापन की विधि बताई। भुंतर खंड के प्रधान योगराज शर्मा ने सरकार से जीवन प्रमाण पत्र में पुराने वाले सिस्टम को लागू करने की मांग की। सरकार की ओर से चिकित्सा भत्ते के लिए बजट का प्रावधान करने का स्वागत किया। इस मौके पर राम लाल शर्मा, जिला महासचिव मोहर सिंह सीस, गिरधारी लाल, छिमे आंगमो, सत्या ठाकुर, गुरजीत सिंह, महेेंद्र डोगरा आदि मौजूद रहे। संवाद