कलाकेंद्र में विद्यार्थियों ने मचाया धमाल
वार्षिक समारोह में परंपरा संजाेने का संदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में छात्र संगठन घाटी के अनुसार वार्षिक समारोह मना रहे हैं। गत शुक्रवार को अपर वैली छात्र संगठन ने लालचंद प्रार्थी कलाकेंद्र में वार्षिक समारोह मनाया।
कार्यक्रम में कांग्रेस नेता विद्या नेगी और जिला परिषद सदस्य अरुणा ठाकुर विशेष तौर पर उपस्थित रहीं। लोकगायक राज ठाकुर और गोपाल चौधरी ने विद्यार्थियों को खूब नचाया। इससे पहले अपर वैली छात्र संगठन के विद्यार्थियों ने कलाकेंद्र के मंच पर प्रतिभा का प्रदर्शन कर गीत-संगीत के अलावा हिमाचली संस्कृति पर आधारित नाटियां प्रस्तुत कीं। समारोह में मिस्टर और मिस अपर वैली की प्रतियोगिता का आकर्षण का केंद्र रही। विभिन्न राउंट की बाधाएं पार करने के बाद अर्पिता नेगी मिस और नीरज मिस्टर अपर वैली चुना गया। इसके बाद लोकगायक राज ठाकुर और गोपाल चौधरी ने समारोह में समा बांधा। दोनों लोकगायकों ने विद्यार्थियों का खूब मनोरंजन किया। इस दौरान अपर वैली छात्र संगठन के अध्यक्ष नवीत ठाकुर, उपाध्यक्ष लोकेश, चेयरमैन पूर्ण देव आदि उपस्थित रहे।
इन विद्यार्थियों ने दी प्रस्तुति
अपर वैली छात्र संगठन के वार्षिक समारोह में मेहुल, मल्लिका, युवराज, हिमांश, मिनल, तनीशिका, सुहानी, आर्यन, रोहित, रिया, अश्मित, नेहा, सोनिया, अभिषेक, आंचल, प्रिया, नूतन, मेहक, रितिका ने रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुतियों से परंपरा को संजोए रखने का संदेश दिया।