फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेना भर्ती 28 को

Sat, 26 Dec 2015 10:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लाहाल
विज्ञापन
विज्ञापन
जनजातीय आयोग के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं लाहौल-स्पीति के विधायक रवि ठाकुर ने कहा कि लाहौल-स्पीति के युवा सेना में  होने जा रही भर्ती में बढ़ चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति के युवाओं के लिए हमीरपुर में 28 जनवरी को भर्ती होने जा रही है। युवा आज से ही तैयारियों में जुट जाएं और अपनी सभी कागजी प्रकिया को पूरा कर लें ताकि भर्ती प्रकिया में किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि लाहौल-स्पीति के लोगों ने पहले भी सेना में रहकर देश की सेवा की है और अब भी लाहौल-स्पीति के युवा बढ़ चढ़कर सेना में भर्ती हो रहे हैं जो हर्ष का विषय है। स्पीति मंडल के दूर दराज की पंचायतों को सर्दियों में दूरसंचार की सुविधा न होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। ठाकुर ने कहा कि दूर दराज की पंचायतों ढांखर और पौह में सेटेलाइट सुविधा प्रदान कर दी गई है। उन्होंने कहा कि सेटेलाइट सुविधा के मिल जाने से दर्जनों गांव के ग्रामीण लाभ उठा सकेंगे और सर्दियों में अपने रिश्तेदारों संग संपर्क कर सकेंगे।

साथ ही काजा मुख्यालय में भी उनका संपर्क बना रहेगा। उन्होंने कहा कि बर्फ के चलते लाहौल-स्पीति शेष विश्व से कट गई है। लाहौल  के लोग 10 गुना लंबा सफर तय कर कुल्लू पहुंच रहे हैं जबकि स्पीति के लोगों को भी वाया किन्नौर शिमला व कुल्लू आना पड़ रहा है। विधायक ने कहा कि सर्दियों में जनजातीय क्षेत्रों को होने वाली उड़ानों को लेकर सरकार गंभीर है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री से आग्रह किया गया है कि सर्दियों के दौरान लाहौल-स्पीति  के लिए नियमित उड़ानें करवाई जाए ताकि लोगों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें