फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: युवा संसद में महंगाई और बेरोजगारी पर नोकझोंक

विज्ञापन
विज्ञापन
जलूग्रां में सत्तापक्ष की विरोधी नीतियों पर हमला
विज्ञापन

स्वयंसेवियों ने संवारा स्कूल के लिए बना रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जलूग्रां में आयोजित युवा संसद में सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच खूब नोकझोंक हुई। नेता प्रतिपक्ष ने ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लाकर सत्तापक्ष पर गंभीर आरोप लगाए। निर्माण सामग्री के साथ रोजमर्रा की वस्तुओं की आसमान छू रहीं कीमतें और किसानों की समस्या पर सदन में जमकर हंगामा हुआ। युवा सांसदों ने भ्रष्टाचार, समानता, बेरोजगारी और ज्वलंत मुद्दों को संसद में उठाया। सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जमकर नारेबाजी हुई। स्कूल में एनएसएस का विशेष शिविर आयोजित किया जा रहा है। रविवार को शिविर के तीसरे दिन सबसे पहले स्कूल परिसर जलूग्रां से माता चौंगासना (पार्वती) के मंदिर तक प्रभात फेरी निकाली गई। 30 स्वयंसेवियों ने मंदिर में माता चौंगासना और रूपासना की आरती की। इसके उपरांत विद्यालय को जाने वाले रास्ते को संवारा। वहीं, दोपहर बाद युवा संसद का आयोजन किया गया। इसमेें सत्तापक्ष और विपक्ष के बीच जनता से जुड़े मुद्दों पर खूब हंगामा हुआ और इस बीच ध्यानाकर्षण प्रस्ताव भी पारित हुआ। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी नीलम वर्मा और नगीन ने कहा कि स्वयंसेवी सामाजिक कार्यों में अपना बेहतर योगदान दे रहेे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें