फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू की सभी सब्जी मंडियों में पहुंची खुमानी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जिले की सभी सब्जी मंडियों में अब खुमानी पहुंचना शुरू हो गई है। भुंतर सब्जी मंडी सहित अन्य मंडियों में खुमानी की खेप आने का सिलसिला जारी है। खुमानी के साथ ही कुल्लू में फलों के सीजन की शुरुआत हो चुकी है। आगामी 10 जून के बाद कुल्लू में प्लम का सीजन भी शुरू हो जाएगा। फल सीजन को देखते हुए बाहरी राज्यों के व्यापारियों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। पहले इक्का दुक्का व्यापारी ही कुल्लू पहुंचे थे लेकिन अब सभी सब्जी मंडियों में व्यापारियों ने डेरा डाल लिया है।
विज्ञापन

सब्जी मंडी भुंतर, बंदरोल सहित अन्य मंडियों में व्यापारी फलों की खरीद के लिए आने लगे हैं। जून-जुलाई में और भी व्यापारी जिले की मंडियों का रुख करेंगे। सब्जी मंडियों में अक्तूबर तक रौनक रहेगी। जितने अधिक व्यापारी मंडियों में आएंगे तो बागवानों को इसका फायदा मिलेगा। व्यापारियों में प्रतिस्पर्धा के चलते बागवानों को बेहतर दाम मिलेंगे।
बागवान केशव राम ठाकुर, सेस राम, अमर नाथ, चन्ने राम, जानकी दास और शेर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू में फल सीजन का आगाज हो चुका है। उन्होंने कहा कि अब बागवानों की नजर प्लम की ओर है। प्लम के बाद जुलाई में नाशपाती का तुड़ान शुरू कर दिया जाएगा। जिस तरह से जिले में गर्मी का प्रकोप बढ़ रहा है, उससे प्लम जल्दी तैयार होगा। मंडियों में जब व्यापारी अधिक होते हैं तो बागवानों को इसका फायदा मिलता है। वहीं सब्जी मंडी बंदरोल में आढ़ती यूनियन के अध्यक्ष नारायण ठाकुर ने कहा कि सब्जी मंडियों में बाहरी राज्यों के व्यापारी पहुंचना शुरू हो गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें