कुल्लू और भुंतर खंड की आठ पंचायतों में सहायिका भी होंगी भर्ती
कार्यकर्ता के दो, सहायिका के छह पद भरने के लिए मांगे आवेदन
संवाद न्यूज एजेंसीकुल्लू। विकास खंड कुल्लू और भुंतर के तहत आठ पंचायतों में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका के पद भरे जाएंगे। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी गई है। इच्छुक महिलाओं को 20 मई तक आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय कुल्लू में करना होगा। न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 12वीं पास रखी गई है।
कार्यकर्ता के दो और सहायिका के छह पद भरे जाने हैं। बाल विकास परियोजना की अधिसूचना के अनुसार ब्राह्मण पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र रोपड़ी, पंचायत बरशैणी के आंगनबाड़ी केंद्र नकथान में कार्यकर्ता का एक-एक पद खाली है।
इसके अलावा पंचायत चौपाड़सा के आंगनबाड़ी केंद्र्र अगला ग्रांमग, ग्राम पंचायत पीज के आंगनबाड़ी केंद्र पीज, ग्राम पंचायत भूमतीर के आंगनबाड़ी केंद्र बढ़ेई-रा-ग्रां, पंचायत पारली के आंगनबाड़ी केंद्र उडसू, ग्राम पंचायत न्यूल के आंगनबाड़ी केंद्र छोटी कंडी एवं ग्राम पंचायत बड़ा भुईन के आंगनबाड़ी केंद्र आंबेडकर नगर में सहायिका का एक-एक पद भरेगा। पात्र महिला अभ्यर्थी सादे कागज पर आवेदन कर सकती हैं। बाल विकास परियोजना अधिकारी गजेंद्र ठाकुर ने कहा कि आठ पंचायतों के आंगनबाड़ी केंद्रों में दो कार्यकर्ता और छह सहायिका के पद रिक्त हैं। इन्हें भरा जाएगा। इसके लिए महिला अभ्यर्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। कार्यकर्ता एवं सहायिका के लिए पात्रता शर्तों में आवेदक केंद्र के सर्वे क्षेत्र से होना अनिवार्य है। अभ्यर्थी की आयु साक्षात्कार की निश्चित तिथि 21 मई तक 18 से 35 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। प्रार्थी के परिवार की वार्षिक आय 50,000 रुपये से अधिक न हो। संवाद