कुल्लू। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क सर्किल शमशी के अंतर्गत जीएचएनपी मंडल शमशी और वन्यजीव प्रभाग कुल्लू में रिक्त पदों को भरा जाएगा। इसके लिए विभाग ने सेवानिवृत्त एक कानूनगो और दो पटवारियों के आवेदन मांगे हैं।
आवेदक की आयु 20 जुलाई 2026 तक 65 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके अलावा हिमाचल प्रदेश राजस्व विभाग से सेवानिवृत्ति से पहले कम से कम पांच वर्ष का कार्य अनुभव होना आवश्यक है।
चयनित कानूनगो को 50 हजार रुपये तथा पटवारी को 40 हजार रुपये प्रतिमाह मानदेय दिया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी निर्धारित आवेदन पत्र आवश्यक दस्तावेजों के साथ 30 जुलाई, 2026 को शाम पांच बजे तक जीएचएनपी सर्किल शमशी के कार्यालय में जमा कर सकते हैं। संवाद