फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेएनवी में 7 तक कर सकते हैं आवेदन : प्रताप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। जवाहर नवोदय विद्यालय (जेएनवी) बंदरोल में छठी कक्षा में प्रवेश के लिए किए जाने वाले आवेदन की तिथि बढ़ा दी गई है। 31 जुलाई तक तय की गई आवेदन तिथि को अब 7 अगस्त तक बढ़ा दिया गया है ताकि आवेदन करने से वंचित रह गए विद्यार्थी भी आवेदन कर सकें।
विज्ञापन

नवोदय विद्यालय बंदरोल के प्राचार्य प्रताप सिंह ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए कक्षा छठी में प्रवेश के लिए होने वाली चयन परीक्षा पंजीकरण का समय बढ़ा दिया गया है। जिला कुल्लू के ऐसे विद्यार्थी, जो वर्तमान में मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा पांचवीं में अध्ययनरत हैं, इस चयन परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य जानकारी के लिए अभिभावक जवाहर नवोदय विद्यालय प्रबंधन से भी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें