फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू में सेब ने पकड़ी राह, बाढ़ से लड़कर मंडियों तक पहुंचा

Fri, 12 Sep 2025 10:56 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू की मंडियों में भेजीं सेब की 7 लाख 21 हजार पेटियां, बागवानों को मिली राहत
विज्ञापन

डीसी बोलीं- भुंतर-मणिकर्ण और एनएच-305 को कड़ी मशक्कत से किया बहाल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिले में भारी बारिश और बाढ़ के बाद टूटे सड़कों को युद्धस्तर पर बहाल किया जा रहा है जिससे बागवानों को बड़ी राहत मिली है। अब तक जिले से 7 लाख 21 हजार से अधिक सेब की पेटियां विभिन्न मंडियों तक सफलतापूर्वक पहुंचाई जा चुकी हैं।
उपायुक्त तोरुल एस रवीश के मुताबिक भुंतर, बंजार, खंगसू, कुल्लू और मनाली सहित कई इलाकों से रोजाना हजारों पेटियों में सेब मंडियों तक भेजे जा रहे हैं। एनएच-305 और भुंतर-मणिकर्ण मार्ग को दुरुस्त कर आवाजाही सुगम बनाई गई है जिससे बागवानों की आमदनी की उम्मीदें फिर से चमक उठी हैं। उन्होंने बताया कि जिले की सभी प्रमुख फल एवं सब्जी मंडियों भुंतर, बंजार, खंगसू, बंदरोल, शाट, कुल्लू, पतलीकूहल, चौरीबिहाल और निरमंड से प्रतिदिन 10 और 20 किलो के बॉक्स में सेब भेजा जा रहा है।
विज्ञापन

लगातार बारिश और बाढ़ से सड़कों को भारी नुकसान पहुंचा था। विशेषकर बंजार, मनीकरण और मनाली क्षेत्र की सड़कों पर बार-बार भूस्खलन होने से आवाजाही बुरी तरह प्रभावित रही लेकिन प्रशासन और लोक निर्माण विभाग ने एनएच-305 और भुंतर–मणिकर्ण मार्ग को बहाल कर दिया है।

मनाली क्षेत्र के बहांग, बुरूवा, शनाग, गोशल, पलचान, जाणा, वशिष्ट, हलाण-1, नशाला, बरनोट, रूमसु, शंगचर, रियाड़ा, ब्रान, छियाल, मनाली, कशेरी और गधेरनी इलाकों से 270 गाड़ियों में 32,400 पेटियां सेब निकाले गए।
विज्ञापन

पार्वती घाटी के जरी, जल्लुग्रां, रतोचा, धारा, ब्रादा, पाथला, कसोल, पिन्नी, तलपिन्नी, भ्ररेन, भलाण-1, चोपरसा, भूमतीर और शालंग आदि क्षेत्रों से 163 गाड़ियों में 19,560 पेटियां जबकि बंजार उपमंडल के गुशैंणी, बारीरोपा, टीडा, ज्वाली, कनोंन और टिपूधार से 10 गाड़ियों में 1,200 पेटियां सेब मंडियों तक पहुंचाई गई हैं। केवल इन क्षेत्रों से ही लगभग 443 वाहनों के माध्यम से 53,160 पेटियां सेब बाजार तक पहुंच चुकी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें