फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: कुल्लू की मंडियों में सेब और सब्जी उत्पाद फंसे

Wed, 20 Aug 2025 06:23 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
कुल्लू में सेब की पैकिंग करने में जुटे पैकर। इन दिनों जिला में सेब का सीजन चल रहा है लेकिन हाईव
विज्ञापन
पतलीकूहल (कुल्लू)। उझी घाटी के किसानों-बागवानों ने पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर की अध्यक्षता में एक बैठक की जिसमें सब्जी मंडी में डंप हो रहे सेब व सब्जियों को लेकर मंथन किया। किसानों-बागवानों ने कुल्लू-मंडी के बीच राष्ट्रीय राजमार्ग भूस्खलन के कारण बार-बार बंद होने पर चिंता जताई। साथ ही कहा कि एनएच प्राधिकरण के सुस्त रवैये के कारण बागवानों और किसानों के सेब व सब्जी उत्पाद कुल्लू की मंडियों से बाहर नहीं जा पा रहे हैं। ऐसे में किसानों को सब्जियां फेंकनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

किसानों-बागवानों ने बताया कि पहले भी रास्ते बंद हुआ करते थे। उन्हें समय पर बहाल कर दिया जाता था लेकिन अबकी बार मार्ग बहाल नहीं हो पा रहा है। इसका सीधा नुकसान किसानों-बागवानों को झेलना पड़ रहा है। उन्होंने पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर के माध्यम से प्रदेश व केंद्र सरकार को ज्ञापन भी भेजा है। उन्होंने बजौरा से कांडी कटोला सड़क को सुचारु करने के साथ वाया हणोगी माता होते हुए हाईवे की स्थिति सुधारने की मांग की है। वहीं, गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा, केंद्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर व प्रदेश अध्यक्ष राजीव बिंदल के समक्ष मामला उठाया जाएगा ताकि किसानों-बागवानों को परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें