जिला परिषद के वशिष्ठ वार्ड से उम्मीदवार सेवानिवृत्त वन मंडल अधिकारी मान चंद ठाकुर ने सोमवार को नग्गर पंचायत के तहत आने वाले पुलग, रुमसू और शरन गांवों का दौरा किया। जनता के बीच जाकर उन्होंने वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि सेब बेल्ट होने के चलते मृदा संवर्धन अति आवश्यक है।
इसके प्रति गंभीर प्रयास किए जाने की आवश्यकता है। इसके अभाव में गंाववासियों की आर्थिकी पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। मान चंद ठाकुर के कहा कि इन गांवों को जाने वाली सड़क अत्यंत दयनीय हालत में है। गांववासियों को अपने उत्पाद सब्जी मंडी तक ले जाने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान हिलोपा संयोजक केशव मस्ताना, संगठन मंत्री विजय, जय चंद, तारा सिंह, गौतम राणा, हेत राम, विरेंद्र, राम गोपाल, लोत राम, छापे राम और अमर चंद आदि मौजूद रहे।