फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: एपीएमसी कर्मियों को निगम-बोर्डों की तर्ज पर मिले पेंशन

Fri, 22 Nov 2024 10:13 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड और मंडी समितियों के कर्मचारियों ने भी सरकार से पेंशन की सुविधा देने की मांग की है। कर्मचारियों ने सभी बोर्डों और निगमों की तर्ज पर उन्हें भी पेंशन का लाभ देने को कहा है।
विज्ञापन

राज्य कृषि विपणन बोर्ड कभी घाटे में नहीं रहा है। बावजूद बोर्ड के कर्मचारियों को पेंशन से वंचित रखा गया है। यह बात हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड एवं समिति कर्मचारी संघ ने कृषि मंत्री प्रो. चंद्र कुमार को दिए ज्ञापन में कही। कृषि मंत्री लाहौल दौरे के दौरान कुल्लू में एपीएमसी के कार्यालय पहुंचे थे। एपीएमसी कुल्लू एवं लाहौल के अध्यक्ष राम सिंह मियां की अगुवाई में एपीएमसी के कर्मचारी संघ मंत्री से मिला और अपनी मांगों को रखा।
संघ के उपाध्यक्ष हीरा लाल नैय्यर और देवराज ठाकुर ने कहा कि बोर्ड के आय के स्वयं के स्रोत हैं। सभी प्रकार के खर्चो का वहन विपणन बोर्ड करता है। प्रदेश के सरकारी कर्मचारियों को ओपीएस का तोहफा दिया गया है। ऐसे में प्रदेश सरकार राज्य कृषि विपणन बोर्ड एवं मंडी समितियों के कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन का लाभ दे, जिससे उन्हें भी निगमों और बोर्डों के कर्मचारियों की तरह सेवानिवृत्ति के बाद बुढ़ापे में पेंशन का सहारा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें