फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: भुंतर हवाई अड्डे पर करवाई एंटी-हाइजैकिंग मॉक ड्रिल

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। भुंतर स्थित कुल्लू-मनाली हवाई अड्डे पर एंटी-हाइजैकिंग मॉक ड्रिल हुई। हवाई अड्डे पर विमान अपहरण जैसी आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए अभ्यास किया गया। इसमें विभिन्न एजेंसियों की तैयारी, प्रभावशीलता एवं समन्वय का आकलन किया गया।
विज्ञापन

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की ओर से करवाई गई मॉक ड्रिल में घायल लोगों को रेस्क्यू कर उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया। इसमें जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, आईबी, नगर अग्निशमन सेवा, होमगार्ड्स, स्वास्थ्य विभाग, एयरलाइंस सहित अन्य हितधारकों ने भाग लिया। इस दौरान एसडीएम कुल्लू निशांत ठाकुर, स्थानीय एयरपोर्ट के निदेशक सिद्धार्थ कुमार मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें