फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: अंश शिवा, यशवी ने लगाई ऊंची छलांग

विज्ञापन
विज्ञापन
अभ्युदय यूथ क्लब की प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम
विज्ञापन

.....................
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। अभ्युदय यूथ क्लब ने अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता करवाई। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय जल्लुग्रां में आयोजित प्रतियोगिता में संच शाट के खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता का उद्घाटन सरस्वती विद्या मंदिर छानीखोड़ के प्रधानाचार्य टूटू मलिक ने किया। उद्घाटन कार्यक्रम में ग्राम पंचायत जल्लुग्रां और शाट की समिति सदस्य लता सोनी उपस्थित रहीं।
छात्र वर्ग की कबड्डी स्पर्धा में शाट ने प्रथम, जल्लुग्रां ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्रा वर्ग में जल्लुग्रां प्रथम तथा छैंउर ने द्वितीय स्थान हासिल किया। छात्र वर्ग की लंबी कूद में मोहित एवं कुलदीप पहले, किरण ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में स्नेहा ने पहला, सिया ने दूसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

छात्र वर्ग की ऊंची कूद में अंश शिवा पहले, किरण दूसरे स्थान पर रहे। छात्रा वर्ग में यशवी पहले स्थान पर रहीं। छात्र वर्ग की 100 मीटर दौड़ में मिथिलेश ठाकुर प्रथम रहे। 400 मीटर दौड़ में हरीश अव्वल रहे। 600 मीटर दौड़ में सुजल विजेता बने। छात्रा वर्ग की 600 मीटर दौड़ में यशवी ने प्रथम स्थान हासिल किया।
विज्ञापन

400 मीटर दौड़ में स्नेहा प्रथम रहीं। 100 मीटर दौड़ में पारुल पहले स्थान पर रहीं। प्रतियोगिता के समापन समारोह में नरोत्तम सिंह ठाकुर मुख्यातिथि रहे। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस दौरान धर्मचंद, शिवाजी, योगेश, ऋतुंजय, मेहर सिंह, बलबीर सिंह, नीलम आदि उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें