फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kullu News: क्षेत्रीय अस्पताल में एक और गायनी विशेषज्ञ तैनात, मरीजों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में एक और गायनी विशेषज्ञ की तैनाती हुई है। अस्पताल में डेढ़ महीने से एक ही विशेषज्ञ गर्भवती महिलाओं का उपचार कर रहा था।
विज्ञापन

अब सरकार के निर्देशों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने एक और गायनी विशेषज्ञ की तैनाती कर दी है। अस्पताल में दो विशेषज्ञ होने से उपचार और ऑपरेशन न होने संबंधी समस्याओं से मरीजों को निजात मिलेगी। गर्भवती महिलाओं के उपचार में देरी नहीं होगी।
प्रसव के बाद महिला की मौत के मामले में एक गायनी विशेषज्ञ चिकित्सक को सस्पेंड किया गया है। इस कारण अस्पताल में दो की जगह एक ही विशेषज्ञ रह गया था। इस वजह से मरीजों के उपचार में समस्याएं आ रही थीं।
विज्ञापन

एक विशेषज्ञ ओपीडी देखे या ऑपरेशन एवं आपातकालीन मरीज। यह समस्या चिकित्सक और मरीजों के लिए परेशानी बन गई थी।
अब गायनी विशेषज्ञ की तैनाती होने से इस समस्या से निजात मिल जाएगी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रणजीत सिंह ठाकुर ने कहा कि विभाग ने कुल्लू अस्पताल के लिए गायनी विशेषज्ञ के तैनाती निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें