लारजी (कुल्लू)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कनौन में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह में जिला परिषद धाउगी वार्ड के सदस्य गिरधारी चौहान ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान शैक्षणिक, खेलकूद और अन्य गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
प्रधानाचार्या मंजू शर्मा ने विद्यालय की वार्षिक रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने वर्षभर की शैक्षणिक उपलब्धियों और खेलकूद गतिविधियों का ब्योरा दिया। मुख्य अतिथि गिरधारी चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत और अनुशासन बेहद जरूरी हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन किया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधियों सहित अन्य गण्यमान्य लोग भी मौजूद रहे। संवाद